इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच कैरेबियाई टीम ने जीत लिया है। इस जीते हुए मैच को भारत हार गया लेकिन आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच के जरिए क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में डेब्यू किया।

इस मैच में उतरते ही तिलक वर्मा ने तूफानी तरीके से पारी की शुरूआत की और पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। यही नहीं उन्होंने पारी की दूसरी गेंद पर फिर से छक्का लगाया। तिलक वर्मा के छक्कों देख गेेंदबाजी कर रहे अल्जारी जोसफ भी हैरत में पड़ गए।

तिलक वर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 22 गेंदों का सामना करते हुए तेज गति से 39 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 बेहतरीन छक्के और 2 चौके लगाए।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *