इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान में नेशनल असेंबली भंग हो चुकी है और उसके साथ ही अब आम चुनावों का बिगुल भी बज चुका है। हालांकि चुनाव आयोग की और से अभी घोषणा नहीं हुई है। लेकिन असेंबली भंग होने के साथ ही नए चुनाव की रणभेरी बज गई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा की अगले महीने नवाज शरीफ पाकिस्तान लौट रहे है।

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा की जहां तक नवाज शरीफ की वापसी का सवाल है तो एससी, के फैसले का इससे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि नवाज शरीफ ने पांच साल की अयोग्यता अवधि पूरी कर ली है। शहबाज शरीफ ने कहा, अभी जो कानून है, उसमें कहा गया है कि अयोग्यता की अधिकतम अवधि पांच साल है। नवाज शरीफ वापस आएंगे और यह फैसला बाधा नहीं बनेगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उनका ये बयान एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि नवाज शरीफ सितंबर में पाकिस्तान लौटेंगे और कानून का सामना करेंगे। खबरों की माने तो शहबाज शरीफ ने कहा कि कार्यवाहक सरकार के कार्यभार संभालते ही वह अपने बड़े भाई नवाज शरीफ से मिलने के लिए लंदन जाएंगे।

pc- d.bhaskar

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *