इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान में नेशनल असेंबली भंग हो चुकी है और उसके साथ ही पाकिस्तान के निवर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी बाते भी कही। साथ ही यह उनका विदाई भाषण भी रहा। उन्होंने कहा की वह अपनी सरकार के 16 महीने के कार्यकाल के समापन के बाद देश को चलाने की जिम्मेदारी एक कार्यवाहक सरकार को सौंप रहे है।

इस दौरान शाहबाज ने कई बाते कही, उन्होंने कहा, हम संवैधानिक तरीकों से सत्ता में आए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अपने कार्यकाल के अंत में संतुष्ट थी। अंतरिम पीएम पद के लिए शहबाज ने बलूचिस्तान अवामी पार्टी के सीनेटर अनवारुल हक काकर के चयन का जिक्र करते हुए उन्होंने उन्हें बधाई दी।

शहबाज शरीफ ने कहा यह हम पर ईश्वर की कृपा है कि उन्होंने हमें इतिहास के सबसे खराब आर्थिक, राजनीतिक और विदेश नीति संकटों से देश को बाहर निकालने की क्षमता और साहस दिया। शरीफ ने कहा, समय और रिकॉर्ड इस बात के गवाह हैं कि हम डूबती कश्ती को तूफानों से बचाकर लाए हैं।

pc- aaj tak

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *