इंटरनेट डेस्क। भारत और आयरलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त से होने वाली है। इस सीरीज के पहले टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में ही हारक का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम इंडिया इसमें बेहतर प्रदर्शन करके वोल खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरना चाहेगी।

वैसे इस बार टीम में कई युवा खिलाड़ी और आईपीएल में चमक बिखेर चुके खिलाड़ियों को जगह मिली है। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होगी ये तो बाद में पता चालेगा। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि दो युवा खिलाड़ियों को इसमें डेब्यू का मौका मिल सकता है।

जानकारी के अनुसार इस बार आयरलैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह कप्तानी करने जा रहे है और वो टीम में रिंकू सिंह और जितेश शर्मा को मौका दे सकते है। रिंकू सिंह ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार पारिया खेली थी। वहीं जितेश शर्मा आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेल चुके है और तेजी से रन बनाने के साथ साथ विकेटकीपिंग में भी शानदार प्रदर्शन करते है। अगर इन दोनों को मौका मिलता है तो यह इनके लिए इंटरनेशन क्रिकेट में डेब्यू होगा।

pc-latrobe.edu.au,exchange4media.com,navbharat,jagran

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *