इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे, टेस्ट और टी20 सीरीज समाप्त हो चुकी है और उसके साथ ही अब इंडियन टीम को आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। बता दें की दोनों टीमों के बीच ये तीन मैचौं की सीरीज होगी और एशिया कप के शुरू होने से पहले ही समाप्त हो जाएगी।

सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से डबलिन में खेला जाएगा। आपको बता दें की आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।

बुमराह की हाल ही में एक साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है और उसके साथ ही उन्हें आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज में कप्तान बनाया गया है। इस सीरीज के लिए लगभग पूरी टीम इंडिया बदल जाएगी।

pc-exchange4media.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *