इंटरनेट डेस्क। एशिया कप के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज तीन मैचों की होगी और इस सीरीज की शुरूआत 22 सितंबर से होगी। लेकिन इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस वापसी कर सकते है। उन्होंने मंगलवार को कहा, उनका लक्ष्य भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करना है।

आपको बता दें की इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए पांचवें ऐशेज टेस्ट मैच के दौरान कमिंस की कलाई में फ्रैक्चर हो गया था और उन्हें छह सप्ताह के आराम की सलाह दी गई थी। कमिंस ने कहा, मैं सीरीज के आखिरी चरण में दक्षिण अफ्रीका जाऊंगा लेकिन हमारी निगाहें वर्ल्ड कप से पहले भारत के खिलाफ होने वाले वनडे मैचों पर टिकी हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो तेज गेंदबाज कमिंस की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी नहीं होगी। खबरों की माने तो दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात से 17 सितंबर तक पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ 22, 24 और 27 सितंबर को वनडे मैच खेलेगा।

PC-cricketnmore.com,ZEE NEWS,espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *