इंटरनेट डेस्क। वनडे विश्व कप का शेड्यूल एक बार बदल चुका है और उसके बाद एक बार फिर से हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने इसमें बदलाव की मांग की थी। लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन को सूचित कर दिया है कि इस अंतिम चरण में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल में बदलाव नहीं किया जाएगा।

वहीं खबरों की माने तो एसोसिएशन ने भी शेड्यूल के मुताबिक चलने की सहमति व्यक्त की है। ऐसे में अब हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम को 9 और 10 अक्टूबर को लगातार दो वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी करनी होगी। इन दो मैचों की मेजबानी को लेकर ही हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने शेड्यूल में बदलाव की मांग की थी।

ऐसे में वर्ल्ड कप के शेड्यूल में पहले ही एक बार बदलाव हो चुका है। पाकिस्तान और भारत के बीच 15 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले को लेकर ये बदलाव हुआ था। लेकिन अब साफ हो चुका है की अब कोई बदलाव नहीं होगा।

PC-espncricinfo.com,businesstoday.in,espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *