इंटरनेट डेस्क। वनडे वर्ल्ड कप की शुरूआत होने वाली है और इस बार इसका आयोजन भारत करने जा रहा है। ऐसे में शेड्यूल जारी हो चुका है और टीमों का ऐलान भी हो रहा है। वहीं बात महिला क्रिकेट टीम को लेकर कर ले तो साउथ अफ्रीका ने महिला टीम के नए कप्तान का ऐलान कर दिया है।

बता दें की दाएं हाथ की बल्लेबाज लॉरा वोल्वार्ट को साउथ अफ्रीका महिला टीम का नया अंतरिम कप्तान नियुक्त किया गया है। वह पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम का नेतृत्व करेगी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो लॉरा वोल्वार्ट को अगले दो महीने के लिए कप्तान बनाया गया है।

खबरों की माने तो न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का समापन 15 अक्टूबर को होगा। इसके बाद वोल्वार्ट की कप्तानी की समीक्षा फिर से की जाएगी। बता देंकी लॉरा वोल्वार्ट की नियुक्ति ऑलराउंडर सुने लुस द्वारा हाल ही में अंतरिम कप्तान के रूप में अपनी भूमिका छोड़ने के बाद की गई है।

pc-mykhel.com,sportzcraazy.com,youtube

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *