इंटरनेट डेस्क। एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच आज कैंडी में यह मुकाबला होगा। साथ ही दोनों टीमें वनडे में चार साल बाद आमने सामने होगी। आज के इस मुकाबले में विराट कोहली के नाम के रिकॉर्ड हो सकता है। तो आए जानते है उसके बारे में।

बता दें की आज के मुकाबले में अगर विराट का बल्ला चला तो वो वनडे क्रिकेट में 13 हजार रन पूरे कर सकते हैं। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 13 हजार वनडे रन पूरे करते ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

बता दें की इसके लिए विराट को 102 रन बनाने होंगे। अगर विराट कोहली 102 रन बना लेते है, तो वह अपनी 266वीं पारी में 13 हजार रन पूरे करेंगे। इसके साथ ही वे सबसे कम पारियों में 13 हजार के आकड़े को छूने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दें की फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 321 पारी में 13 हजार रन पूरे किए थे।

pc-thetimes.co.uk,.espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *