इंटरनेट डेस्क। एशिया कप की मेजबानी इस बार पाकिस्तान कर रहा है। लेकिन हाईब्रिड मॉडल के तहत इस बार एशिया कप के कुछ मुकाबले श्रीलंका में भी हो रहे है। इस टूर्नामेंट के चार मैच पाकिस्तान के बाद श्रीलंका में हो रहे है। ऐसे में एशिया कप 2023 के सुपर-4 के मैच और फाइनल कोलंबो में खेले जाने थे।

लेकिन अब वेन्यू में बदलाव हो चुका है। इसका कारण यह बताया जा रहा है की कोलंबो में इन दिनों काफी भारी बारिश हो रही है। ऐसे में एशिया कप के वेन्यू में बदलाव का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका के कोलंबो में होने वाले फाइनल समेत सुपर-4 स्टेज के सभी मुकाबलों अब हम्बनटोटा में शिफ्ट कर दिए गए है।

खबरों की माने तो कोलंबो में लगातार हो रही बारिश की वजह से सुपर-4 के मुकाबलों पर भी रद्द होने का खतरा मंडरा रहा था, जिसके चलते ये बड़ा फैसला लिया गया है। बता दें कि कोलंबो में 9 सितंबर से मुकाबले खेले जाने थे जो अब हम्बनटोटा में खेले जाएंगे।

pc-adda247.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *