इंटरनेट डेस्क। एशिया कप में भारत और नेपाल के बीच खेला गया मुकाबला भारत ने 10 विकेट से जीत लिया। हालांकि बीच बीच में बारिश ने खलल डाली लेकिन रोहित शर्मा का बल्ला भी उस समय जमकर चला और उन्होंने कुल 59 गेंदों का सामना करते हुए सर्वाधिक 74 रन की नाबाद पारी खेली।

इस मैच के दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि भी हासिल की। बता दें की रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए एशिया कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने एशिया कप में 2008 से अबतक 24 मैच खेले है और इस बीच उन्होंने 23 पारियों में 22 छक्के लगाए है।

बता दें की कप्तान रोहित शर्मा से पहले यह खास रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के नाम दर्ज था। रैना ने भारतीय टीम के लिए 2008 से 2012 के बीच कुल 13 मुकाबले खेले और इस बीच उन्होंने 13 पारियों में 18 छक्के लगाए थे।

pc-espncricinfo.com
.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *