इंटरनेट डेस्क। एशिया कप 2023 में एक बार फिर से क्रिकेट प्रेमियों को भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला देखने को मिल सकता है। बता दें की ग्रुप स्टेज में भी दोनों टीमें एक दूसरे से टकराई थी, लेकिन बारिश के कारण मुकाबले का नतीजा नहीं निकल सका। वहीं नेपाल के मैच में भी बारिश हुइ लेकिन टीम इंडिया ने संशोधित किए गए लक्ष्य को हासिल कर लिया।

वहीं इस मैच के जितने के साथ ही भारतीय टीम ने ग्रुप ए में पाकिस्तान के साथ सुपर-4 में एंट्री मार ली है। बता दें की एशिया कप 2023 में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही है। ग्रुप ए में भारत के अलावा पाकिस्तान और नेपाल की टीम है। वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान है। सुपर-4 के मुकाबले 6 सितंबर से शुरू होंगे।

वहीं एशिया कप के शेड्यूल के मुताबिक 10 सितंबर को ए1 और ए2 के बीच मुकाबला होना है। पाकिस्तानी टीम ग्रुप ए में पहली ही क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं नेपाल को हराने के बाद टीम इंडिया ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर है। ऐसे में शेड्यूल के मुताबिक सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरी बार मुकाबला हो सकता है।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *