इंटरनेट डेस्क। एशिया कप के पांचवे मुकाबले भारत और नेपाल के बीच भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया। लेकिन नेपाल के ओपनर आसिफ शेख ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2023 के पांचवें मैच में अर्धशतक जमाकर इतिहास रच दिया। बता दें की आसिफ शेख शुरू में ही एक रप पर जीवदान मिला।

इसके बाद उन्होंने अर्धशतीक पारी खेली। बता दें की आसिफ शेख एशिया कप में अर्धशतक जमाने वाले नेपाल के पहले बल्लेबाज बन गए है। आसिफ शेख को मैच के दौरान भाग्य का सहारा भी मिला, उनके कैच छूटे तो उन्होंने 97 गेंदों में 8 चौके की मदद से 58 रन बनाए। बता दें की उन्होंने भारत के खिलाफ पहला जबकि अपने वनडे करियर का 10वां अर्धशतक जमाया।

इसके साथ ही वो एशिया कप में नेपाल की और से अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। बता दें की इस मैच में भी बारिश ने खलल डाली थी। लेकिन बाद में टीम इंडिया ने इस मैच को 10 विकेट से जीत लिया।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *