जकार्ता: इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में सोमवार तड़के मध्यम स्तर के भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमान पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गयी। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने कहा कि भूकंप 06:50 बजे जकार्ता में आया, जिसका केंद्र कीरोम जिले से 43 किमी दक्षिण-पश्चिम में और जमीन की सतह से 87 किमी की गहराई में स्थित था।

भूकंप की तीव्रता कीरोम जिले में तीसरी से चौथी संशोधित मर्कली इंटेंसिटी (एमएमआई) और प्रांत की राजधानी जयापुरा में महसूस की गई। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। एजेंसी के मुताबिक भूकंप में सुनामी पैदा करने की क्षमता नहीं थी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *