वाशिंगटन : अमेरिका ने फ्रांस के मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को फिर से निर्वाचित होने पर बधाई दी है तथा यूक्रेन को समर्थन प्रदान करने सहित दोनों देशों के बीच और सहयोग की संभावना व्यक्त करता है। विदेश विभाग के एक प्रतिनिधि ने स्पूतनिक को सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रतिनिधि ने कहा,”हम राष्ट्रपति मैक्रों को उनके फिर से चुने जाने पर बधाई देते हैं। हम रूसी आक्रमण का सामना करने में यूक्रेन के लोगों का समर्थन करने के संयुक्त प्रयासों सहित, हमारे लंबे और स्थायी गठबंधन को एक साथ रखने वाली साझा प्राथमिकताओं व मूल्यों पर निकट सहयोग जारी रखने की आशा करते हैं।

गौरतलब है कि फ्रांस में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव का दूसरा दौर हुआ। जैसा कि फ्रांस के गृह मंत्रालय के अनुसार श्री मैक्रों को 57.24 फीसदी वोट मिले हैं जबकि दक्षिणपंथी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार व नेशनल रैली पार्टी के नेता, मरीन ले पेन को 42.76 फीसदी वोट मिले हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *