कीव :विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से राजधानी कीव में मुलाकात की।अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने यूक्रेनी अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह मुलाकात रविवार को हुई। गत 24 फरवरी को रूस के आक्रमण की शुरुआत के बाद से यूक्रेन की यात्रा करने वाले सबसे वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों की यह पहली यात्रा है।

इस यात्रा की पुष्टि श्री जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने यूट्यूबपर एक साक्षात्कार में की थी। उन्होंने कहा,”वे अभी कीव में हैं, राष्ट्रपति से बात कर रहे हैं। शायद कुछ तय किया जाएगा कि वे कैसे मदद कर सकते हैं। बाइडेन प्रशासन ने अभी बैठक की पुष्टि नहीं की है, हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने शनिवार को एक ब्रीफिग में कहा कि अमेरिका से लोग कल आ रहे हैं।

द हिल की रिपोर्ट में श्री जेलेंस्की के हवाले से कहा गया,”कल हम उन हथियारों की सूची पर चर्चा करेंगे जिनकी हमें आवश्यकता है। यह यात्रा गुरुवार को श्री बाइडेन द्बारा घोषणा किए जाने के बाद हो रही है कि अमेरिका यूक्रेन को और 80 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता भेजेगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *