इंटरनेट डेस्क। जी20 समिट का समापन हो चुका है और अगले साल होने वाली समिट अब ब्राजील में होगी। समिट के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 की अध्यक्षता ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को सौंप दी। इसके बाद पीएम मोदी ने समिट के समापन का ऐलान कर दिया। बता दें की अब ब्राजील अगले साल होने वाली जी20 समिट का आयोजन करेगा।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया बदल रही है इसके साथ दुनिया के संस्थानों को भी बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा-यूएनएससी में अभी तक उतने ही सदस्य हैं जितने इसकी स्थापना के वक्त थे। स्थायी देशों की संख्या बढ़नी चाहिए। वहीं अध्यक्षता मिलने के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने कहा- मैं महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते वक्त काफी भावुक हो गया था। सब जानते हैं कि मेरे राजनीतिक जीवन में महात्मा गांधी का कितना महत्व है।

लूला डा सिल्वा को अध्यक्षता सौंपते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- दो दिनों में, आप सभी ने अनेक बातें यहां रखी हैं, सुझाव दिए हैं, बहुत सारे प्रस्ताव रखे हैं। हमारी ये जिम्मेदारी है कि जो सुझाव आए हैं, उनको भी एक बार फिर देखा जाए कि उनकी प्रगति में गति कैसे लाई जा सकती है।

PC- raftaar.in, aaj tak

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *