रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बिच चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। इस बार टीम को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के हाथों हार मिली । रियान पराग ने ऑल-अराउंड परफॉरमेंस दिया और अपने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक भी पूरा किया। हालाँकि, पहली पारी का अंत एक कड़वे नोट पर हुआ था क्योंकि दोनों खिलाडी के तरफ से गुस्सा भड़क गया था।
रॉयल राजस्थान की आखरी ओवर में बॉलिंग की जिमेदारी हर्षल पटेल ने संभाली। आखिरी ओवर में कुल 18 रन बने, और रियान पराग ने दो छक्के मारे एक चौका और दो रन दौड़कर बना लिए . आखिरी बॉल पर जब छक्का लगा, उसके बाद ही दोनों की बहस शुरू हो गई। अपने-अपने आर्गुमेंट की ओर चलते हुए दोनों के बीच नोकझोंकशुरू हो गई । आरआर के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक को दोनों खिलाड़ियों को अलग करना पड़ा।
दरअसल, खेल के अंत तक दोनों के बीच तकरार बनी रही। हर्षल आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे और दोनों टीमों के बीच ट्रेडिशनल हैंडशेक के दौरान, हरियाणा के तेज गेंदबाज ने रियान को नजरअंदाज कर दिया और उन्होंने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। रियान अचानक हाथ पीछे खींच लेने से शॉक हो गया लेकिन दोनों दूसरे खिलाड़ियों से हाथ मिलते रहे ।
One Young Talent Jealous Of Other.
Very #Unsportive Behaviour From Harshal Patel. Keep Going Riyan Parag @rajasthanroyals @RCBTweets @IPL pic.twitter.com/Sg0Pv2pfSC
— JAYAKRISHNA (@ImJK_117) April 27, 2022
आईपीएल पॉइंट टेबल के लिए, राजस्थान रॉयल्स ने अपने आठवें गेम में टूर्नामेंट की अपनी छठी जीत दर्ज की। अब 12 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है। उन्होंने टॉप स्थान के लिए गुजरात टाइटंस (जीटी) को पछाड़ दिया, लेकिन हार्दिक पांड्या की लीड वाली टीम के पास सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ अपनी जगह वापस हासिल करने का मौका होगा
