खेल डेस्क। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का आठवां मैच आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम लगातार दूसरी जीत के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी। वहीं श्रीलंका का लक्ष्य पहली जीत होगा। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ये मैच खेला जाएगा।

अगर दोनों टीमों के बीच वनडे मैचों के रिकॉर्ड की बात की जाए तो इसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। पाकिस्तान ने टीमों के बीच अभी तक खेले गए 156 वनडे मैचों में से 92 में जीत हासिल की है। श्रीलंका को केवल 59 मैचों में जीत मिली है।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: इमाम उल हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी और हारिस राउफ।

श्रीलंका की प्लेइंग 11: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, दसुन शनाका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, डुनिथ वेलालेज, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका और कासुन राजिथा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *