खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप में आज भारत-पाक के बीच जंग होगी। भारतीय टीम विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना विजय क्रम जारी रखने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया आज तक पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारी है।

हालांकि वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान का भारतीय टीम में दबदबा रहा है। दोनों ही टीमों के बीच खेले गए 134 वनडे मैचों में से टीम इंडिया को अभी तक केवल 56 मैचों में ही जीत मिली है। जबकि इसे 73 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पांच मैचों का परिणाम नहीं निकला है।

वहीं भारत में पाकिस्तान ने ही ज्यादा मैच खेले हैं। दोनों टीमों के बीच ख्ेाले गए 30 वनडे मैचों में से 19 में पाकिस्तान को जीत मिली है। वहीं 11 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। आज के मैच में बल्लेबाजों का दबदबा रह सकता है। अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों को मददगार बताई जा रही है।

PC:espncricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *