खेल डेस्क। अब क्रिकेट भी ओलंपिक में भी नजर आएगा। इस खेल को लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में आधिकारिक रूप से सोमवार को जगह दे दी है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के इस कदम के बाद एक सदी से अधिक समय बाद ओलंपिक खेलों में क्रिकेट देखने मिलेगा।

आईओसी के अनुसार, अब 2028 में होने वाले लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट टी20 प्रारूप को जगह दी गई है। आईओसी ने अपने 141वें क्रिकेट के साथ ही स्क्वैश, बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, लैक्रोस और फ्लैग फुटबॉल को भी जगह दी गई है।

क्रिकेट को खेलों के महाकुंभ में जगह मिलने का एक बड़ी वजह पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को माना जाता है। खबरों के अनुसार, क्रिकेट को ओलिंपिक में शामिल करने की बातचीत और वोटिंग के दौरान भारत के इस स्टार क्रिकेट का जिक्र हुआ। इस दौरान लॉस एंजिलिस 28 के खेल निदेशक निकोलो कैम्प्रियानी ने क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके विराट कोहली की लोकप्रियता का उदाहरण दिया।

PC:espncricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *