खेल डेस्क। लगातार तीन जीत के बाद भारतीय टीम आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 17वें मुकाबले में 19 अक्टूबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी। इस मैच के शुरू होने से पहले बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन चोटिल हो गए।

हालांकि बांग्लादेशी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर आई है। टीम के डॉक्टर खालिद महमूद ने जानकारी की दी कि शाकिब ठीक होने के करीब हैं और वे भारत के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं। शाकिब न्यूजीलैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैच के दौरान रन लेने के दौरान चोटिल हो गए।

हालांकि इसके बाद भी वह खेलते रहे। शाकिब को मैच में देखकर यह साफ लग रहा था कि दर्द में हैं। अब डॉक्टर ने जानकारी दी कि शाकिब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। टीम के डॉक्टर खालिद महमूद ने बताया कि शाबिक जब नेट्स पर अभ्यास के लिए उतरेंगे तभी पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।

PC:espncricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *