इंटरनेट डेस्क। चौथे एशियन पैरा गेम्स में भारत के सुमित अंतिल ने देश का नाम रोशन कर दिया। उन्होंने एशियन पैरा गेम्स के तीसरे दिन पुरुष जेवलिन थ्रो- एफ64 के फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। बता दें की सुमित अंतिल ने 73.29 मीटर के थ्रो के साथ एशियन पैर गेम्स रिकॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशियन रिकॉर्ड तोड़ा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सुमित ने अपने तीसरे प्रयास में ये कामयाबी हासिल की। उन्होंने श्रीलंका के अरचचिगे ने 62.42 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। पुष्पेंद्र सिंह ने 62.06 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

बता दें की भारत ने एशियन पैरा गेम्स में अब तक कुल 36 मेडल आपने नाम किए है। जिसमें 10 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। बता दें की इस बार भारत ने 303 एथलीट्स का दल एशियन पैरा गेम्स में भेजा है जो कि अब तक का सबसे बड़ा दल है।

pc-olympics.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *