इंटरनेट डेस्क। इजराइल और गाजा के बीच जारी संघर्ष समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद को खत्म करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बड़ा कदम उठाया है। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष को रोकने के लिए गाजा में मानवीय संघर्ष विराम का आह्वान करने वाला एक प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित हो गया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा का ये प्रस्ताव हालांकि बाध्यकारी नहीं है।

खबरों के अनुसार, इस प्रस्ताव को अरब देशों द्वारा पेश किया गया था। जिसे 193 सदस्यीय इस विश्व निकाय ने 14 के मुकाबले 120 मतों से पारित कर दिया। इस प्रस्ताव को लेकर हुए मतदान से 45 देश दूर रहे।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से अमेरिका द्वारा समर्थित कनाडा के एक संशोधन को खारिज करते हुए यह प्रस्ताव पारित कर दिया है।गौरतलब है कि इजराइल और गाजा के बीच जारी इस संघर्ष में बड़ी संख्या में लोगों की मौता हो चुकी है।

PC:livemint

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *