शहर दक्षिणी में कांग्रेस प्रत्याशी मुदिता कपूर को जिताने के लिए महिलाओं ने कसी कमर ।
—शहर दक्षिणी की प्रत्याशी मुदिता कपूर ने दशाश्वमेध से मीरघाट क्षेत्र में किया जनसंपर्क, मांगे वोट
—जनसंपर्क में महिलाओं ने दिखाया जोश, युवाओं और व्यपारियों ने भी जिताने का दिया भरोसा
वाराणसी । शहर दक्षिणी की कांग्रेस प्रत्याशी आर्किटेक्ट मुदिता कपूर ने अपने समर्थकों के साथ बुधवार को दशाश्वमेध से मीरघाट क्षेत्र में घर घर जाकर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। क्षेत्र की महिलाओं ने मुदिता कपूर को भरपूर समर्थन दिया और वोट देने व दिलाने का वादा किया। महिलाओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं का जो सम्मान किया है उसका लाभ कांग्रेस को जरूर मिलेगा। शहर दक्षिणी में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रति लोगों में काफी उत्साह दिखा।
लोगों के भरपूर समर्थन से उत्साहित कांग्रेस प्रत्याशी मुदिता कपूर ने कहा कि मैं आपकी उम्मीदों पर खरी उतरूंगी। महिलाओं का सम्मान व सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। आप मुझे वोट देकर जिताइये और कांग्रेस को मजबूत कीजिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जितने में ही युवाओं व व्यापारियों का भी भला है। युवाओं को रोजगार मिलेगा और व्यापारियों को व्यापार करने की सुविधा मिलेगी।
इसके पश्चात कांग्रेस प्रत्याशी ने कचहरी में अधिवक्ताओं से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा। फिर मुदिता कपूर ने भारतेंदु भवन में अग्रसेन महिला समिति की पदाधिकारियों व सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने कहा हमारी नेता प्रियंका जी महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित हैं। प्रियंका जी ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के पक्ष में है। इसीलिए उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीट रिजर्व किया।
जनसंपर्क में ब्रह्मदत्त तिवारी, आकाश तिवारी, विपिन मेहता, भागवत शरण शुक्ला आदि शामिल थे।
