इंटररनेट डेस्क। इजरायल और हमास आतंकिया के बीच युद्ध को लगभग एक महीने का समय बित चुका है और ऐसे में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी हैै। हजारों लोग बेघर हो गए और कई लोग घायल होकर अस्पतालों में पड़े है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि बंधकों की रिहाई के बिना युद्धविराम नहीं होगा।

मीडिया रिपोर्टस कीर माने तो उन्होंने कहा कि ये बात हम अपने दोस्तों और दुश्मनों से कह रहे हैं। हम तब तक हमले जारी रखेंगे, जब तक हम उन्हें हरा नहीं देते। नेतन्याहू ने रेमन एयरफ़ोर्स बेस का दौरा किया और एयर क्रू फाइटर्स और ग्राउंड क्रू कर्मियों से मुलाकात की।

नेतन्याहू ने कहा कि हमारे दुश्मनों ने हमें गलत समझा उन्होंने सोचा कि हम पलटवार नहीं करेंगे। हमने न सिर्फ इसका करारा जवाब दिया, बल्कि अब हम कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपको यह भी बताना चाहता हूं कि बंधकों की रिहाई के बिना कोई युद्धविराम नहीं होगा।

pc- abp news

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *