शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के प्रशिक्षण के वक्त आज तक कुल 5552लोगों द्वारा पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया गया। आज अतिरिक्त प्रशिक्षण करने वाले शिक्षकों में से 581लोगों ने मतदान किया। सनत कुमार सिंह ने बताया कि अब तक जो लोग पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान नहीं कर सके हैं उन्हें निर्वाचन अधिकारी द्वारा गुरुवार को पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करने हेतु यूपी कॉलेज के राजर्षि हाल में अंतिम अवसर दिया गया है,जिससे शत प्रतिशत मतदान में सबकी सहभागिता सुनिश्चित हो सके।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा बार-बार मतदान करने हेतु किए जा रहे अनुरोध पर शिक्षकों ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कर अपने हितों का ध्यान रखते हुए संघ के अनुरोध को स्वीकार किया है। सनत कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन में कुछ विकलांग एवं समस्याओं से ग्रसित लोगों को ड्यूटी से मुक्त नहीं किया गया। संघ द्वारा दिए गए पत्रों पर ध्यान नहीं दिया गया। जिससे कई शिक्षक साथी असंतुष्ट दिख रहे हैं। कैलाशनाथ यादव जिला मंत्री ने शिक्षकों से अपील की है कि जो लोग अभी तक मतदान नहीं कर सके हैं वो 03 मार्च को पोस्टल बैलेट के जरिए अवश्य मतदान करें। पोस्टल बैलट से मतदान किए जाने हेतु शिक्षकों के उत्साहवर्धन हेतु कौशल सिंह,मनोज सिंह,अनूप सिंह, दुर्गा सिंह,ज्योतिभूषण त्रिपाठी,श्याम नारायण,संजय सिंह,अशोक सिंह ,संजीव राय, नितेंद्र श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव, संतोष राय,हरीराम यादव, संतोष सिंह, संदीप गौतम, राजकुमार, मिथिलेश सिंह आदि ने सहयोग किया। #️⃣ सनतकुमारसिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *