खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार से निराश भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। दोनों देशों के बीच ये सीरीज 23 नवंबर 2023 से शुरू होगी।

इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो गया है। सूर्य कुमार यादव को इस टीम की कप्तानी सौंपी गई है। जबकि सभी सीनियर खिलाडिय़ों को आराम दिया गया है। सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम में गुरुवार को खेला जाएगा। जबकि पांचवां टी-20 मुकाबला 3 दिसंबर 2023 को बैंगलोर में खेला जाएगा।

ये है टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम:
पहला- 23 नवंबर 2023- विशाखापत्तनम
दूसरा- 26 नवंबर 2023- तिरुवनंतपुरम
तीसरा-28 नवंबर 2023- गुवाहाटी
चौथा-1 दिसंबर 2023-रायपुर
पांचवां -3 दिसंबर 2023- बैंगलोर

PC:in.ign

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *