खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप समाप्त होने के बाद टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। गुरुवार से शुरू होने जा रही इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया दिया गया है।

विश्व कप में मिली हार के बाद भारतीय टीम पूरी तरह से बदल गई है। सूर्यकुमार यादव को इस टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, संजू सैमसन एक बार फिर से टीम में जगह नहीं बना पाए हैं।

बीसीसीआई चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में 23 नवंबर 2023 से शुरू होने वाली आगामी 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए युवा खिलाडिय़ों पर दांव खेला गया है। श्रेयस अय्यर आखिरी दो मैचों के लिए उप-कप्तान के रूप में टीम में शामिल होंगे।

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), इशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और मुकेश कुमार।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *