इंटरनेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया टीम विश्वकप जीत चुकी है और उसके साथ ही अब टीम को भारत के साथ टी20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरूआत 23 नवंबर से होने जा रही है। इसके लिए टीम का ऐलान भी हो चुका है। भारतीय टीम के एलान के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी एलान हो चुका है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया को इसमें झटका लगा है। बता दें की टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो वह स्वदेश लौट चुके हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम के सीनियर प्लयर्स को आराम दिया गया है। मैथ्यू वेड को टीम की कमान सौंपी गई है। डेविड वॉर्नर विश्व कप 2023 का खिताब जीतने के बाद अपने स्वेदश लौट चुके हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा कि चयनकर्ताओं ने फैसला किया है कि वॉर्नर एक सफल, लेकिन चुनौतीपूर्ण विश्व कप अभियान के बाद स्वदेश लौटेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, डेविड वार्नर दिसंबर-जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए स्वदेश लौटेंगे।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *