खेल डेस्क। आगामी समय में भारतीय क्रिकेट टीम को नया मुख्य कोच मिल सकता है। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का टीम इंडिया के हेड कोच का कार्यकाल वनडे विश्व कप 2023 के बाद खत्म हो गया है।

द्रविड़ के रहते हुए भी टीम इंडिया एक भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सकी है। कोच राहुल द्रविड़ का अनुबंध बढ़ाया जाएगा या नहीं, इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। अगर द्रविड़ भारतीय टीम के आगाम समय में कोच नहीं रहते तो तो 3 खिलाड़ी इस पद के लिए प्रबल दावेदार है।

लिस्ट में पहला नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण है। द्रविड़ अपना अनुबंध आगे नहीं बढ़ाते तो लक्ष्मण को हेड कोच बनाया जा सकता है। इस लिस्ट में दूसरा नाम पूर्व भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले का है। वह साल 2016 में टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी भारतीय टीम का कोच बनने के दावेदारों में शामिल हैं।

PC:twitter

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *