इंटरनेट डेस्क। इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में थोड़ी शांति देखने को मिली है। दोनों के बीच संघर्ष विराम को लेकर सहमती बनी है और दोनों अपनी शर्तों को पूरा कर रहे है। शर्तों के मुताबिक हमास ने शुक्रवार को गाजा में हफ्तों से बंधक बनाए गए लोगों के एक समूह को रिहा कर दिया जिसमें 13 इजराइली भी शामिल थे।

रिहाई के बाद सभी बंधक इजरायल पहुंच गए हैं। यह चार दिवसीय संघर्ष विराम समझौते के तहत इजराइल में फलस्तीनी कैदियों की अदला-बदली का पहला चरण है। बता दें की यह समझौता गाजा के संकटग्रस्त लोगों के लिए एक बहुत बड़ी बता है। इस समझौते से लोगों को राहत मिली है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने बताया कि हमले के दौरान अपहृत 12 थाई नागरिकों को भी मुक्त किया गया है। कतर के विदेश मंत्रालय ने 24 बंधकों की रिहाई की पुष्टि की है।

pc- bhaskar

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *