आज दिनांक 11 मई को सुभासपा नेताओ के द्वारा जिलाधिकारी वाराणसी के मार्फत महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश कोई ज्ञापन दिया गया

जैसा कि कल 10 मई को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ओमप्रकाश राजभर विधायक जहूराबाद अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता से मिलने के लिए जनता के दुख में द्वार करने के लिए निकले थे पहदरिया गोसलपुर गांव थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर में एक मृतक परिवार के घर बैठे थे

तभी उसी विधानसभा से कुछ अराजकतत्व ओमप्रकाश राजभर के साथ अभद्रता करने लगे और असम्मानित शब्द का प्रयोग करने लगे और विधानसभा में नहीं घुसने देने की धमकी देने लगे ।

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर दूसरी बार 50000 वोटों से जीत कर जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि हैं

जिनको जनता ने 50000 वोट से जीताया है उसी विधानसभा में सोची समझी साजिश के तहत उनके ऊपर कातिलाना हमला कराने की योजना बना कर हमलावर हमला का प्रयास किया गया

जिलाधिकारी वाराणसी से महामहिम राज्यपाल से राज्य सरकार से सुभासपा वाराणसी के कार्यकर्ताओं ने मांग किया है कि हमारे नेता और उनके परिवार पर कभी भी जानलेवा हमला हो सकता है इसलिए उनकी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है और राज्य सरकार को उनकी सुरक्षा बढ़ाये

आने वाले समय में कोई घटना घटी है तो इसकी जिम्मेदारी भी उत्तर प्रदेश की सरकार होगी
इस मांग को ज्ञापन के रूप में शशिप्रताप सिंह वरिष्ठ सुभासपा नेता के नेतृत्व में जिला मुख्यालय वाराणसी पर जिलाधिकारी महोदय को दिया गया है

मुख्य रूप से उपस्थित शशिप्रताप सिंह, रमेश राजभर, गणेश चौहान, जागेश्वर राजभर, राजेश यादव, रानी चौबे, छपन्न राजभर, संतोष प्रजापति राजेंद्र पटेल, रवि पटेल, सुनील पटेल,, महेंद्र राजभर, गुलाब पटेल, आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *