वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर हिन्दू और मुस्लिम में लगातार विवादों का दौर जारी है। जारी विवाद के बीच अब इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान का एक भड़काऊ बयान सामने आया है। दिल्ली के इंडिया इस्लामिक सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि अगर ज्ञानवापी पर कुछ नहीं किया गया तो यहां भी बाबरी मस्जिद की तरह पाबंदी लगेगी।
मौलाना तौकीर रजा ने अपने बयान में कहा है कि समस्त जिलों में 2 लाख मुसलमान गिरफ्तारी दें। मौलाना तौकीर रजा ने इंडिया इस्लामिक सेंटर में आयोजित जिस कार्यक्रम में ये बातें कहीं, उस कार्यक्रम में कई मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

उन्होंने मुस्लिम संगठनों से जेल भरो आंदोलन चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर जिले में दो लाख मुसलमान जुटें और जेल भरे आंदोलन के तहत गिरफ्तारी दें। आईएमसी के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने ये भी कहा कि ये जेल भरो आंदोलन पूरे देश में चलाया जाएगा ।
मौलाना तौकीर ने ज्ञानवापी में कथित रूप से शिवलिंग मिलने के दावों को लेकर कहा कि लोगों को फव्वारा और शिवलिंग में फर्क नहीं समझ आ रहा। इससे हिंदू धर्म की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि हमे अपने हक की लड़ाई स्वयं लड़नी होगी।

मौलाना तौकीर ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार लाल किला और ताजमहल पर बुल्डोजर चलाए। हम इसमें सरकार का साथ देंगे। उन्होंने कहा कि लेकिन हमें पता है कि सरकार लाल किला और ताजमहल पर बुल्डोजर नहीं चलवायेगी। सरकार लाल किला और ताजमहल पर बुल्डोजर इसलिए नहीं चलवायेगी, क्योंकि वो हमारे जज्बात पर बुल्डोजर चलाना चाहते हैं ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *