ब्यूनस आयर्स | अर्जेंटीना में शुक्रवार को मंकी पॉक्स के दो मामले सामने आए। दोनों मामले हाल ही में स्पेन से अर्जेंटीना पहुंचे दो पुरुषों में दर्ज किए गए, जिससे लातिन अमेरिका में पहली बार इस संक्रमण की मौजूदगी की पुष्टि हुई। अजेटीना के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले ब्यूनस आयर्स के एक व्यक्ति के मंकी पॉक्स से संक्रमित होने की बात कही थी। यह व्यक्ति हाल ही में स्पेन से लौटा था। मंत्रालय ने बाद में एक बयान जारी कर बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में अर्जेंटीना आए स्पेन के एक नागरिक में भी मंकी पॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों ने संक्रमितों के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा, “दोनों की हालत स्थिर है। उन्हें पृथक-वास में रखा गया है और उनका उपचार जारी है।” मंत्रालय के मुताबिक, स्पेन से लौटे दोनों मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है और अभी तक किसी में संक्रमण के लक्षण सामने नहीं आए हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *