वाशिगटन। सोशल मीडिया कंपनी ट्वीटर ने कहा है कि वह रूस और यूक्रेन में विज्ञापनों पर अस्थायी रूप से रोक लगा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके मंच पर सार्वजनिक सुरक्षा जानकारी को प्राथमिकता दी जाए।
कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, हम महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुरक्षा जानकारी सुनिश्चित करने के लिए यूक्रेन और रूस में विज्ञापनों को अस्थायी रूप से रोक रहे हैं ।
