सैकरामेंटो। कैलिफोर्निया के सैकरामेंटो में एक गिरजाघर में एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों और एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर कथित रूप से हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

सैकरामेंटा काउंटी शेरिफ कार्यालय के सार्जेंट रॉड ग्रासमैन ने बताया कि अधिकारियों को शाम करीब पांच बजे आर्डे न-आर्केड स्थित गिरजाघर में गोलीबारी की सूचना मिली और मौके पर पहुंचने पर उन्हें संदिग्ध हमलावर सहित पांच लोग मृत मिले।

उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन नाबालिग शामिल हैं, जिनकी उम्र 15 वर्ष से कम है। एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *