कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी राज्यों में बाढè से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है, जिनमें से आठ मृतक क्वींसलैंड के हैं।
न्यू साउथ वेल्स राज्य (एनएसडब्ल्यू) की पुलिस ने बुधवार को राज्य में बाढ से संबंधित तीसरी मौत की पुष्टि की। दक्षिण लिस्मोर में एक महिला का शव मिला। यह स्थान राज्य के सबसे अधिक बाढè प्रभावित क्षेत्रों में से एक है।
क्वींसलैंड और उत्तरी एनएसडब्ल्यू में पिछले सप्ताह से तबाही मचाने वाले मौसम के इस सप्ताह भी जारी रहने की उम्मीद है। एनएसडब्ल्यू मौसम विज्ञान ब्यूरो (बीओएम) ने चेतावनी दी है कि बुधवार को हंटर और मेट्रोपॉलिटन, इलावरा, दक्षिण तट, सेंट्रल टेबललैंड्स और दक्षिणी टेबललैंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे अचानक बाढè की स्थिति आ सकती है। इन क्षेत्रों में छह घंटे में कुल 8० से 12० मिमी बारिश होने अनुमान है।
