लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कार्यालय ने कहा कि यूक्रेन में रूसी सैनिकों द्बारा परमाणु ऊर्ज़ा संयंत्र पर हमला करने और वहां आग लगने के बाद वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बलुाने का आह्वान करेंगे।

जॉनसन के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि परमाणु ऊर्ज़ा संयंत्र पर रूस के हमले के बाद वहां आग लगने पर जॉनसन ने तड़के यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की। जॉनसन ने कहा है कि वह रूस और अन्य करीब सहयोगियों के समक्ष यह मुद्दा उठाएंगे।

कार्यालय के अनुसार, वह और ज़ेलेंस्की इस बात पर सहमत हुए कि रूस को तुरंत हमला करना बंद कर देना चाहिए और आपात सेवाओं को संयंत्र तक निर्बाध पहुंच की अनुमति देनी चाहिए। दोनों इस बात पर भी सहमत हुए कि युद्धविराम है।
जॉनसन के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ” प्रधानमंत्री ने कहा कि (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन की लापरवाही भरी कार्रवाई प्रत्यक्ष रूप से पूरे यूरोप की सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा कि स्थिति और ना बिगड़े।

इस बीच, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी परमाणु संयंत्र पर हमले के बाद जेलेंस्की से बात की। ट्रूडो ने ट्वीट किया कि रूस के ये हमले अस्वीकार्य हैं और तुरंत रुकने चाहिए। गौरतलब है कि यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्ज़ा संयंत्र के प्रवक्ता ने बताया है कि दक्षिणी यूक्रेन के एनेर्होदर शहर ने ‘जपोरिजिया परमाणु संयंत्र पर रूस के हमला करने के बाद प्रतिष्ठान में आग लग गयी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *