इस्लामाबाद। पाकिस्तान में तीन मुख्य विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री इमरान खान नीत पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार को हटाने के लिए अपने प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव को बेहतर तरीके से कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर अपनी रणनीति पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की।
अंग्रेजी दैनिक डॉन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ के साथ, अपनी-अपनी पार्टियों के वरिष्ठ सदस्यों के साथ, पूर्व राष्ट्रपति और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) आसिफ अली जरदारी से मिलने पहुंचे। नेताओं ने अविश्वास प्रस्ताव योजना को अंतिम रूप दिया, लेकिन उसके बाद इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की।
यह बैठक ऐसे समय में हुई जब श्री बिलावल भुट्टो -जरदारी के नेतृत्व में पीपीपी का लंबा मार्च 27 फरवरी को कराची से शुरू हुए 10 दिवसीय अवामी मार्च के अंतिम चरण में जीटी रोड पर रावलपिडी जिले की सीमा में प्रवेश कर गया। मंगलवार को मार्च करने वालों ने संसद भवन के सामने प्रसिद्ध डी-चौक पहुंचने की योजना बनाई, जहां श्री बिलावल भुSो की ओर से कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं करने की उम्मीद है।
