कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया ने यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान को लेकर उसके (रूस) के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पायने ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया ने रूसी सशस्त्र बलों, छह सैन्य कमांडरों और 10 व्यक्तियों पर पाबंदी लगायी है।

उन्होंने कहा, प्रतिबंधों का यह नया दौर रूस के सशस्त्र बलों पर लक्षित वित्तीय प्रतिबंध लगाएगा। साथ ही यूक्रेन पर नौसैनिक, जमीनी और हवाई हमले करने के लिए जिम्मेदार अतिरिक्त छह वरिष्ठ रूसी सैन्य कमांडरों के खिलाफ लक्षित वित्तीय प्रतिबंध और यात्रा प्रतिबंध लगाएगा।

उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया की सरकार यूक्रेन के प्रति शत्रुता को बढ़ावा देने और क्रेमलिन समर्थन में प्रचार को बढ़ावा देने में भूमिका के लिए रूस 10 लोगों के खिलाफ भी प्रतिबंध लगा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार ऑस्ट्रेलिया में रूस की सरकारी मीडिया द्बारा प्रसारित सामग्री के प्रसार को निलंबित करने के लिए फेसबुक, ट्विटर और गूगल के साथ काम करना जारी रखेगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *