कीव/नयी दिल्ली। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा कि मायकोलाइव पोर्ट में फंसे शेष 23 भारतीय नाविकों को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया और उन्हें बुखारेस्ट के रास्ते लाया जा रहा है।

दूतावास ने मंगलवार को ट्वीट किया,”शेष 23 नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। वे मोल्दोवा सीमा पार कर चुके हैं और बुखारेस्ट की ओर जा रहे हैं।”
ये सभी 23 भारतीय नाविक उन 75 भारतीय नाविकों के समूह का हिस्सा हैं, जो दक्षिणी यूक्रेन के मायकोलाइव पोर्ट में फंसे हुए थे। जिनमें से मंगलवार को 52 नाविक निकाले गये थे। उनके साथ दो लेबनानी और तीन सीरियाई नाविकों को भी बाहर निकाला गया था तथा शेष बचे 23 नाविक वहीं रहे गए थे।

इससे पहले मंगलवार को, कीव में भारतीय दूतावास ने कहा कि उसने मायकोलाइव पोर्ट में फंसे 75 भारतीय नाविकों को निकालने के लिए हस्तक्षेप किया है लेकिन कुछ समस्याओं के कारण 23 नाविकों को निकाला नहीं जा सका, जिन्हें निकालने के लिए अगले दिन प्रयास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन में 24 फरवरी को शुरू हुए सैन्य कार्रवाई के बाद ये सभी नाविक अपने जहाज में फंसे थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *