जोपलिन (अमेरिका)।अमेरिका के मिसौरी शहर में मंगलवार को हुई गोलीबारी में जोपलिन पुलिस के एक अधिकारी और संदिग्ध हमलावर की मौत हो गई।
सहायक पुलिस प्रमुख ब्रायन लुइस ने बताया कि जोपलिन पुलिस के दो अन्य अधिकारी घटना में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इनमें से एक की हालत नाजुक है और दूसरे अधिकारी की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।
