सियोल। पीपुल्स पावर पार्टी के नेता यूं सुक-योल दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं।
दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति चुनाव लिए नौ मार्च को मतदान हुआ था, जिसमें 77.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। देश में 4.4 करोड़ मतदाता है, जिनमें से 3.4 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
श्री यूं को 48.56 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्बंद्बी, दक्षिण कोरिया की सत्तारूढè डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ली जे-म्युंग को 47.83 प्रतिशत वोट मिले।
