वाराणसी :- फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति संस्थापक स्व० जवाहरलाल की जयंती के उपलक्ष्य में 10मार्च गुरुवार को मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन में होली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सकुशल संपन्न हुआ।फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति सचिव अभिषेक निगम ने बताया कि जवाहरलाल जी अपने संपूर्ण जीवन में समाज के निरीह से निरीह व्यक्तियों की मदद करने के लिए अग्रिम भूमिका में रहते थे,आज इस विशेष अवसर पर फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में हरिशंकर सिन्हा जी की नियुक्ति सर्वसम्मति से की गई है होली के महत्वपूर्ण त्यौहार का ख्याल रखते हुए प्रत्येक स्ट्रीट वेंडरों को पॉलिथीन मुक्त भारत में स्वयं से अपना कदम बढ़ाते हुए,अपने सामानों का क्रय-विक्रय झोला में करने के लिए संकल्प भी दिलाया गया। मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह जी ने कहा कि ठेला पटरी व्यवसायियों की एकजुटता व अनुशासन से शहर के अन्य संगठनों को भी सीख लेने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ पूर्व जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश श्रीवास्तव ,समाजसेवी अजय सिंह बॉबी ,नगर निगम कर्मचारी संघ महामंत्री मनोज कुमार ,नगर निगम कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा ,नगर निगम अतिक्रमण प्रभारी संजय श्रीवास्तव ,पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सविता सिंह , महामंत्री नेहा सिंह ,अधिवक्ता शिव कुमार शुक्ला ,पार्षद शैलेंद्र श्रीवास्तव, वाराणसी टेंट एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष प्रकाश कुमार श्रीवास्तव समेत सैकड़ों पदाधिकारीगण पथ विक्रेता गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह महादेव जी ने व संचालन फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति अभिषेक निगम ने किया ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *