वाराणसी।
राष्ट्रहित में विवेक व निर्भयता से शत प्रतिशत लोग अवश्य मतदान करें-सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज
चार दिवसीय मतदाता जागरण महोत्सव का शुभारंभ हाथी बाजार में विशाल सभा, यात्रा निकली
शतप्रतिशत मतदान के लिए परम पूज्य श्री ऋतेश्वर जी महाराज के सानिध्य में आज अपराहन सामने घाट के समीप महेश घाट स्थित श्री आनंदम धाम से चार दिवसीय मतदाता में जागरण महोत्सव का शुभारंभ हुआ। हर हर महादेव उद्घोष के साथ श्री ऋतेश्वर जी के आशीर्वचन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ मतदाता जागरण यात्रा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा, लंका से सुंदरपुर चैराहा, डीएलडब्लू, मन्डूवाडी, मंडेला, चांदपुर चैराहा, लोहता, अकेलवा, करौली, जन्सा होते हुए हाथी बाजार पहुंचा। वहां लक्ष्मी धर्म कांटा में श्री ऋतेश्वर जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। मार्ग में भक्तगण मतदाताओं को पंपलेट देकर शत-प्रतिशत मतदान का अनुरोध करते चल रहे थे। ये यात्रा चार, पांच एवं छः मार्च को भी वाराणसी मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में दोपहर 2ः00 बजे निकलेगी।
4 मार्च को सामने घाट पर से यह यात्रा निकलेगी जो रामनगर, नारायणपुर, कैलहट, चुनार, राजगढ़, मरिडिहा, घोरवल होते हुए कारों के काफिले में रार्बटसगंज तक जाएगी । 5 मार्च को चंदौली जनपद के पड़ाव दीनदयाल नगर, चंदौली, सैयद राजा तक जाएगी। जहां सत्संग होगा। 6 मार्च को मतदाता जागरण यात्रा श्री आनंदम धाम सामने घाट से ट्रामा सेंटर, रविदास गेट, लंका, दुर्गा मंदिर विजया सिनेमा, भेलूपुर, कमच्छा, रथयात्रा, सिगरा, कैंट, अंधरापुल, नदेसर, कचहरी, अर्दली बाजार से महावीर मंदिर तत्पश्चात पांडेपुर, पहाड़िया, आशापुर, पक्का पुल, गोलगड्डा, पीलीकोठी, विशेश्वरगंज एवं मैदागिन तक जाएगी।
यात्रा से पूर्व श्री आनंदम धाम में पत्र-प्रतिनिधियों से बातचीत और अंत में हाथी बाजार की जनसभा संबोधित करते हुए श्री ऋतेश्वर जी महाराज ने लोकतंत्र की मजबूती एवं उत्तर प्रदेश की खुशहाली के लिए अंतिम चरण के मतदान में मतदाताओं से 7 मार्च के दिन होने वाले चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान का आग्रह किया है। आपने कहा कि 1 दिन चुनाव वाले दिन आराम कर 5 वर्ष परेशान रहने से अच्छा है कि अपना और अपने लोगों का अवश्य मतदान करवाएं इसके माध्यम से ही आप जाती-पाती, लोभ-लालच समाजिक संघ के नेताओं व व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर अपने मन की सरकार बनवा सकते हैं। जो आपके लिए उठकर अपने मन की सरकार बनवा सकते हैं जो आपके लिए निशुल्क शिक्षा, निशुल्क स्वास्थ्य और निशुल्क अभिलंब न्याय दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें आपने बताया कि मैं पिछले 5 वर्षों से मतदाताओं को जागरूक कर रहा हूंॅ। सफलता मिली है अब सत-प्रतिशत मतदान का समय है चाय -पान, नूक्कडों पर अन्य स्थानों पर चुनावी चर्चा होनी चाहिए स्वस्थ विवेचन भी होना चाहिए पर इसका लाभ तभी होगा जब आप मतदान करेंगे तभी सभी का कल्याण होगा एक सवाल के जवाब में श्री ऋतेश्वर जी महाराज ने कहा कि मतदान राष्ट्र के निर्माण एवं विकास की कुंजी है भ्रष्टाचार, असुरक्षा, गरीबी, बीमारी, अशिक्षा अन्याय के विनाश के लिए आमोद अस्त्र है जिसका उपयोग 5 वर्ष में मतदाता को एक बार मिलता है संसार का सब काम छोड़कर अच्छे लोगों के चुनाव के लिए मतदान अवश्य करें अन्यथा सत प्रतिशत और लोगों का मतदान ना हो पाएगा और उसके बाद पश्चाताप करने से कुछ न होगा।
जनसभा में हजारों भक्तों ने माल्यार्पण कर श्री ऋतेश्वर जी महाराज का भव्य स्वागत किया कार्यक्रम का संयोजन श्री आनंदम धाम ट्रस्ट वृंदावन के श्री संजय अग्रवाल श्री अजय पांडे आचार्य प्रिया शरण, श्री प्रभु मिश्र सहित अनेक लोग कर रहे थे ।।
