कीव। यूक्रेन पर रूस के सैन्य अभियान में देश के दूसरे छोर पर स्थित लुत्स्क और निप्रो शहर भी शुक्रवार को उस समय हमले की चपेट में आ गया। लुत्स्क के मेयर ने लोगों से तत्काल सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और सोशल मीडिया पर इससे संबंधित किसी भी जानकारी को साझा न करने की अपील की है। शहर के हवाई क्षेत्र के समीप विस्फोट होने की पुष्टि की।
यूक्रेनी मीडिया ने उत्तर पश्चिम यूक्रेन में बसे शहर लुत्स्क के साथ-साथ नीपर नदी के किनारे स्थित शहर निप्रो में विस्फोट होने की सूचना दी। बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इन शहरों में इससे पहले गोलीबारी नहीं हुई थी। यहां विस्फोट होने के कुछ घंटे पहले हवाई हमले के सायरन बजने लगे थे।
