हार्लन (अमेरिका):अमेरिका के केंटुकी में कोयला खदान की छत गिरने के बाद लापता हुए खनिक का शव बरामद कर लिया गया हैअधिकारियों ने हार्लन काउंटी में स्थित डी-29 डार्बी फोर्क नामक खदान से सोमवार को रात करीब 9 बजे 33 वर्षीय जेम्स डी ब्राउन का शव निकाला।
रविवार देर रात हुई घटना से कुछ देर पहले ही ब्राउन काम पर आया था।अमेरिका में इस साल कोयला खदान में मौत का यह छठा जबकि केंटुकी में दूसरा मामला है।
