नवी मुंबई : जनकल्याण सामाजिक संस्था द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित करके देश के लिए शहीद होने वाले भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की पुण्यतिथि मनाई गई ।इस अवसर पर डेन आरोन केबल नेट प्रा. लि. के निर्देशक महेश लाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति संस्थान के अध्यक्ष विनोद प्रधान, संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव संतोष हलवाई, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष इस्माइल अंसारी ने शहीदों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह के दौरान संस्था के अन्य पदाधिकारी पुरुषोत्तम परमार यासीन खान, सोनू गौड़, संदीप सालोने के अलावा रंजीत परमार, अरुण गुप्ता तथा श्रीप्रकाश गुप्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *