लास वेगास : फार्मूला वन के 2023 कैलेंडर में बुधवार की रात लास वेगास रेस शामिल करने की घोषणा की गयी जो नवंबर में करायी जायेगी। इस तरह दुनिया की सबसे ग्लैमरस मोटरस्पोर्ट्स सीरीज का उत्तरी अमेरिका में प्रसार जारी है।फार्मूला वन के अगले सत्र में लास वेगास रेस अमेरिका में तीसरी रेस होगी। टेक्सास के ऑस्टिन सर्किट में 2012 से रेस होती रही है और मई में मियामी में यह पदार्पण करेगी।

मेक्सिको सिटी और मांट्रियल में मौजूदा रेस को देखते हुए फार्मूला वन अगले सत्र में पांच बार उत्तरी अमेरिका में आयोजित होगी।
फार्मूला वन की अमेरिकी मूल कंपनी लिबर्टी मीडिया कॉर्प के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्रेग माफ़ेई ने कहा, ”लास वेगास और फार्मूला वन रफ्तार और ग्लैमर का शानदार मेल होगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *